मानसून की फुहारों से भीगे हरियाणा के जिले, 22 जुलाई तक बरसात की संभावना

भिवानी, Haryana Weather | हरियाणा में मानसून की फुहारों से मौसम सुहावना बना हुआ है. लगभग सभी जिलों में बूंदाबांदी का असर देखने को मिल रहा है. इससे भले ही तापमान में गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन नमी के कारण लोग परेशान भी नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार सामान्य से ज्यादा बरसात दर्ज की गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आम तौर पर इस सीजन में 142 एमएम बरसात होती है. इस बार 33% ज्यादा यानी 190 एमएम बरसात रिकॉर्ड की जा चुकी है. सबसे ज्यादा यमुनानगर में 412.8 मिलीमीटर बरसात हुई है.

weather barish 1

4 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राज्य के 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल शामिल हैं. यहां तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कल 19 जुलाई को साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने के चलते दिल्ली- एनसीआर सहित हरियाणा में बारिश नहीं हुई, दिनभर आसमान बादलों से ढका नजर आया. आज 20 जुलाई को मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं, लेकिन कल 21 जुलाई को बरसात की संभावना भी जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

21 और 22 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बरसात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट जारी हुआ है, जहां मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, बाकी जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.

22 जुलाई को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत के ज्यादातर इलाकों में बरसात के आसार हैं. सिरसा, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts