हरियाणा वासी हो जाएं तैयार, फिर शुरू होने वाला गर्मी का ‘तांडव”; राहत के नहीं आसार

चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में दिनों दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सूरज देवता आसमान में आग उगलते नजर आ रहे हैं. दिन चढ़ते ही भीषण गर्मी से लोगों को 2- 4 होना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अलर्ट लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम कर सकता है.

Sun Garmi Heat Nautappa

3 दिन तक लू का खतरा

विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, आने वाले 3 दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. आज सोमवार से लगातार लू चलने के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग द्वारा दिन और रात दोनों समय तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है. सिरसा, फतेहाबाद, जींद, रोहतक और हिसार में लू का अलर्ट जारी किया गया है. भिवानी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

18 जिलों में पारा 40 के पार

रविवार को प्रदेश के 18 जिले ऐसे थे जहां पर तापमान 40 डिग्री को भी पार कर गया. सबसे ज्यादा तापमान सिरसा जिले का रहा जहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. मौसम विभाग का कहना है कि 9, 10 और 11 जून तक प्रदेश में लू चलने की संभावना बनी हुई है. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

राजधानी चंडीगढ़ में भी गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जून के महीने की शुरुआत से ही यहां भी दिनों दिन तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है. विभाग द्वारा यहां भी लू का अलर्ट जारी किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts