हरियाणा: पहाड़ों से बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में किया रुख, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) लगातार बदलता नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ों से हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर रुख कर चुकी हैं. यही वजह है कि हरियाणा में रात ही नहीं बल्कि दिन में भी ठंड बढ़ गई है. रविवार शाम से चल रही उत्तर- पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई है. दिन के तापमान में भी काफी कमी आई है.

Sardi Cold Weather 1

संभावना है कि 21 दिसंबर की सुबह तक कोहरा छाया रह सकता है. इसके अलावा, रात के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. पहाड़ों की बर्फीली हवाएं प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ाएंगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा.

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

हरियाणा के जिन 14 जिलों में स्मॉग अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, जींद शामिल है. इसके साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 और 22 दिसंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है. कुल मिलाकर मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा.

मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 1- 2 दिन में मौसम फिर बदलने की उम्मीद है. घने कोहरे और बादल के कारण रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. जिस वजह से दिन के समय में भी ठंड का एहसास होगा. हालांकि, धूप जरूर निकलेगी.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.