हरियाणा में 3 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी; 7 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

हिसार, Weather Update | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आमतौर पर 7 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

Barish Rain Weather

3 मई की रात से 7 मई के दौरान प्रदेश में लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके आंशिक प्रभाव के चलते बीच- बीच में आंशिक बादलवाही व हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं. इस दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में कहीं- कहीं बूंदाबांदी और हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. इस कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

इन जिलों में होगी बरसात

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज 4 मई और कल 5 मई को प्रदेश में बरसात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं. आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और नूंह में बरसात की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल 5 मई को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना जताई गई है. पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर ऐसे जिले हैं, जहां बरसात की संभावना 50 से 75 फ़ीसदी है. कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50 फ़ीसदी बरसात के आसार हैं.

बाकी जिलों में 25 फ़ीसदी तक बरसात की संभावना बनी हुई है. अगले दिन 6 मई को भी पूरे हरियाणा में बरसात के आसार बने हुए हैं. बीते कुछ दिनों से हो रही बरसात और बूंदाबांदी के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बरसात के कारण तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts