हरियाणा के इन जिलों में अगले कुछ घंटो में बारिश, देखें अपने जिले का नाम

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. जिस वजह से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं तापमान अधिक होने की वजह से लगातार गर्मी की स्थिति बनती जा रही है.मगर अब मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत की खबर प्रदान की है.

weather barish

मौसम विभाग ने 9 जुलाई 2022 को जारी ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि अभी 3 घंटे के अंदर चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, अंबाला, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जिंद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक में बारिश की संभावना है.इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि इस बार मानसून की पहली बरसात तो अपने समय पर हुई है. मगर उसके बाद बारिश की गतिविधियां एकदम से ठप पड़ी है. वही मौसम विभाग ने अब हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.