Haryana Mausam Update: हरियाणा में इस दिन जमकर बरसेंगे बदरा, ओलावृष्टि की भी संभावना

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिल रही है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच बारिश की संभावना है. इसके अलावा, कहीं- कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे.

badal cloud

इस दिन आएगा पश्चिमी विश्वोभ

सोमवार रात को यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली से आगे निकल जाएगा. इसके बाद, 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और पंजाब के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बनेगा. इसके प्रभाव से 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच उत्तरी पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी.

बारिश की संभावना

मौजूदा समय में किसानों को बारिश की आवश्यकता है क्योंकि खेतों में सिंचाई होनी जरूरी है. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के उत्तरी हिस्सों और इससे सटे हरियाणा में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इसके साथ ही, एक- दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. हालांकि, बाकी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए आई राहत, अब सिकुड़ा- टूटा व चमक खो चुका गेहूं भी खरीदेगी सरकार

तापमान में होगी बढ़ोतरी

रविवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.0 से 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान 10.0 से 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 2.0 से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.