हरियाणा में आज से बदला मौसम, सर्द हवाएं चलने से बढ़ेगी ठंड; आगे ऐसा रहेगा Weather

चंडीगढ़, Weather Update | हरियाणा में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला है. इसका कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस का एक्टिव होना बताया जा रहा है. दिन और रात के रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिन का तापमान 0.2 डिग्री और रात का तापमान 1.2 डिग्री तक बढ़ गया. सूबे का करनाल जिला सबसे ठंडा रहा, यहाँ दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया. सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया.

Webp.net compress image 23

आज से होगा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज से कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बादलवाही छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. पहाड़ों से आ रही हवाओं से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. आने वाले दिनों में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है. वर्तमान में सुबह शाम ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन के समय धूप खिलने से हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, PPP शिकायतों के लिए शुरू हुई नई सेवा; नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

प्रदूषण से मिली राहत

प्रदूषण के लिहाज से भी प्रदेश में कुछ राहत जरूर मिली है, AQI 300 से नीचे पहुंच गया. आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे बादलवाही छाई रहेगी और रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे. आने वाले दिनों में मौसम खुलने से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts