हरियाणा में मौसम बना परिवर्तनशील, 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; जानें आज की ताज़ा वेदर अपडेट

हिसार, Haryana Mausam News | हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज फतेहाबाद, रतिया और हिसार के आदमपुर को छोड़कर लगभग सभी जिलों में सुबह 11:30 बजे के बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Barish Weather Mausam

वर्तमान समय में हिसार, जींद, पंचकूला, करनाल, कैथल, झज्जर, फतेहाबाद, चरखी दादरी और नारनौल में आसमान बादलों से घिरा हुआ नजर आ रहा है.

25 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खिचड़ी ने जानकारी दी है कि 25 जुलाई तक मौसम इसी तरह परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज बरसात के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में इस बार सामान्य से 24% अधिक वर्षा दर्ज की गई है. 21 जुलाई तक औसतन जहां 154.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं इस बार 191.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में रिकॉर्ड की गई है, जहां अब तक 436 मिमी बारिश हो चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 23 जुलाई: अंबाला, करनाल और यमुनानगर में बारिश की संभावना.
  • 24 जुलाई: गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में बरसात की चेतावनी.
  • 25 जुलाई: किसी भी जिले में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts