हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, गेहूं की फसल को लेकर एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली | हरियाणा में मौसम फिर से परिवर्तनशील होने जा रहा है. 11 मार्च तक मौसम साफ व खुश्क रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज होगी. 12 मार्च को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके चलते दो दिन तक कई जिलों में बादलवाही रहेगी.

badal cloud

सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके चलते दिन का तापमान गिरेगा और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष एमएल खिचड़ ने बताया कि 14 मार्च रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा. इससे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

गेहूं की फसल को लेकर एडवाइजरी

पिछले तीन महीनों से बरसात न होने और लगातार तापमान में बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है. कृषि वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि अगर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो गेहूं के उत्पादन में कमी को टाला नहीं जा सकता है. इस समय गेहूं की फसल पकने की कगार पर है लेकिन अत्यधिक गर्मी से दाने का रस सूख रहा है. यही वजह है कि कृषि वैज्ञानिक किसानों को हल्की सिंचाई के साथ पोटाशियम डालने की सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

कृषि उपनिदेशक डॉ राजेश सिहाग ने बताया कि 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान से गेहूं की फसल को कोई खतरा नहीं है. इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जो गेहूं की फसल के लिए रामबाण साबित होंगे. उन्होंने कहा कि अगर तेज हवाएं न चले तो गेहूं की फसल को कोई नुक़सान नहीं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.