Haryana Mausam Update: हरियाणा के मौसम में फिर दिखेगा बदलाव, इस दिन से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विश्वोभ

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में शीत लहरों का प्रकोप जारी है. लगातार पड़ रही शरीर को हिला देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. पिछले सप्ताह जहां धूप निकलने की वजह से राहत भरा रहा तो इस सप्ताह का आरंभ ही शीत लहरों से हुआ. शुक्रवार को दोपहर के समय धूप निकलने की वजह से ठंड से कुछ राहत जरूर मिली. सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का एक बार फिर नजारा देखने को मिला. धुंध शुक्रवार को वीरवार की तुलना में इतनी अधिक नहीं थी.

Sardi Ka Mausam Weather

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील तथा बीच- बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है तथा हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी से पुरवाई होने की उम्मीद है. इससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट बने रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में HSSC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज

11 जनवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 10 जनवरी को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाए चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की आशंका है. इसके बाद 11 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव संभावित है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.