हरियाणा में मानसून हुआ फिर सक्रिय, इन जिलों में होगी झमाझम बरसात; यहां पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम (Haryana Mausam News) ने फिर से करवट ली है और मानसून मेहरबान नजर आ रहा है. बीते कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भी काफी कमी दर्ज़ की गई. मौसम सुहावना होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली. इसी बीच आज मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है.

weather barish

आज यहां होगी बरसात

आज 7 सितंबर को प्रदेश के अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर और जींद में दिन का अधिकतम तापमान 32.32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. लगभग सभी जिलों में हवा की गति सामान्य रहेगी. इसके अलावा, फतेहाबाद, झज्जर, सोनीपत, जींद, कैथल, पंचकूला गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, मेवात, पानीपत, हिसार, यमुनानगर, भिवानी, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

कल इन जिलों में होगी बरसात

बात करें अगर कल 8 सितंबर की तो प्रदेश के सिरसा, अंबाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, पलवल और पंचकूला में दिन का अधिकतम तापमान 33.33 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. यह जिले सबसे अधिक गर्म रहेंगे. वहीं, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल और पंचकूला में रात्रि का अधिकतम तापमान 25.25 डिग्री तक रह सकता है.

इसके अलावा, फतेहाबाद, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, करनाल, जींद, चरखी दादरी, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है. रोहतक जिले में सामान्य या सामान्य से अधिक बरसात देखने को मिल सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts