हरियाणा के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 10 जुलाई तक बारिश की संभावना; पढ़ें मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

हिसार, Haryana Mausam Update | हरियाणा में बरसात की आंख मिचौली जारी है और लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है. तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन वातावरण में नमी के चलते लोग बेहाल हैं. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान में बढ़ोतरी सिरसा में हुई, जहां पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, रोहतक के तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

weather barish

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 6 जुलाई को हरियाणा के 6 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं. विभाग का कहना है कि 10 जुलाई तक तेज बारिश के आसार बने हुए हैं. राज्य में अब तक औसतन 89.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 71.4 एमएम होती है. इस बार 25% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

मानसून टर्फ ने बदला रुख

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून टर्फ दक्षिण की ओर चला गया था, जिसके कारण बारिश में कमी आई. अब यह टर्फ उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. वर्तमान में इसकी उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता होते हुए उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है.

10 जुलाई तक बरसात के आसार

बंगाल की खाड़ी से नमी भरी मानसूनी हवाएं हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना है. 5 जुलाई की रात से इन हवाओं की सक्रियता में इजाफा होगा. इसका असर 10 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हवाओं के साथ गरज- चमक और बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन वातावरण में नमी बनी रहेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts