गर्मी से जूझ रही दिल्ली- NCR की जनता, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट; इस दिन मिलेगी राहत

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के लोग आजकल भीषण गर्मी से परेशान हैं. गर्मी के साथ उमस ने भी राजधानी की जनता के जीवन को अस्त- व्यस्त करने का काम किया है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी जनता की समस्याएं बढ़ाने का काम ही कर सकती है, क्योंकि विभाग द्वारा अगले 3 दिनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है. आने वाले तीन दिनों के दौरान यहां हीट वेव और उमस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Garmi 4

43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

इस दौरान यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया जा सकता है. आज 10 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. बता दें कि सोमवार को राजधानी का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग का कहना है कि 10 से लेकर 12 जून तक यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हीट वेव का प्रकोप देखने को मिलेगा और धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसे मौसम में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग गर्मी से बचने के उपाय जरूर अपनाएं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

13 जून से मिल सकती है राहत

दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाके नोएडा और गाजियाबाद में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 12 जून तक यहां गर्मी और उसका प्रकोप जारी रह सकता है. उसके बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं. 13 जून को राजधानी में तूफान, आंधी के साथ हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

14 जून को तेज आंधी तूफान के साथ बरसात की भी संभावना है, जिस कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा. इसके बाद, 15 और 16 जून को तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts