मार्च के महीने में दिल्ली में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़कर गर्मी, पारा पहुंचेगा 38 के पार; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में 13 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, जिसका असर 17 मार्च तक देखने को मिला. आज बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो अब 33 डिग्री पर दर्ज किया गया है.

Garmi 2

मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी इसी तरह की गर्मी महसूस की जाएगी.

इस दिन होगी सबसे ज्यादा गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आर.के. जेनामणि ने बताया कि आज 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही, बादलवाही भी बनी रहेगी. 18 मार्च को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, 19 मार्च को 35 डिग्री सेल्सियस और 20 मार्च को 38 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. ऐसे में 20 मार्च को राजधानी में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी. 21 मार्च को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी और पारा 36 डिग्री पर दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

गर्मी ने दी दस्तक

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडी हवाएं चल रही थीं, लेकिन अब धीरे- धीरे गर्मी ने दस्तक दे दी है. इसके चलते लोगों ने घरों में पंखे, कूलर और AC चलाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों में गर्मी से राहत मिलना मुश्किल होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts