हरियाणा के इन जिलों में बर्फबारी जैसे हालात, माइनस में पहुंचा तापमान; ऑरेंज अलर्ट जारी

हिसार | मकर संक्रांति पर्व के बाद भी हरियाणा में हाड कपा देने वाली ठंड का अहसास हो रहा है और कई जगहों पर बर्फबारी जैसे हालात पैदा होने से पारा माइनस में पहुंच चुका है. हिसार के बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. अंबाला को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में ठंड का सितम जारी है और तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में 24 घंटे में औसत -1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है.

Sardi Ka Mausam Weather

इन जिलों में हालात ज्यादा खराब

हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र के साथ ही महेन्द्रगढ़ में भी न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. साईबर सिटी गुरुग्राम की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई है. यहां न्यूनतम तापमान 0.1 दर्ज किया गया है. हिसार जिले का 0.8, सोनीपत के जगदीशपुर में 1.4, मेवात का 1.6, कैथल का 1.4 और सिरसा का 1.5 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज और कल के मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. रात्रि तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी और कुछ जिलों में पाला जमने की संभावना जताई गई है.

डॉक्टरों की सलाह

हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द जैसे बीमारियों के चपेट में आने की संभावना है. ये बीमारियां फेफड़ों के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में बचाव के लिए गर्म वस्त्र डालें और गर्म पानी पीते रहे. बच्चे और बुजुर्ग भांप लेते रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.