आग उगल रहा दिल्ली- NCR का आसमान, नहीं मिल रही राहत; इस दिन करवट लेगा मौसम

नई दिल्ली, Weather Update | राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में जबरदस्त गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. दिन तो गर्म है ही, साथ ही रातों में चैन से सोना दुश्वार हो चुका है. आम जनता बेहाल नजर आ रही है. माथे पर पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोग रात के समय भी खासे परेशान नजर आए.

Garmi 3

42 डिग्री पहुंचा तापमान

आलम यह हो चुका है कि राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. हालांकि, यहां हीट वेव का अलर्ट जारी नहीं हुआ है. इसके बावजूद, दिन भर गर्म हवाओं से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बादलों की आवाजाही से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है. भीषण गर्मी का असर दिल्ली घूमने आने वाले सैलानियों पर भी हुआ है. लाल किला, इंडिया गेट, अग्रसेन की बावली समेत कई ऐतिहासिक जगहों पर पर्यटकों की संख्या भी कम हो चुकी है. दोपहर 12 से शाम 4:00 बजे तक लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अगले 3 दिनों में मिलेगी राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और किसी प्रकार के हीट वेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. ऐसा ही कुछ हाल नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का भी रहेगा. हालांकि, कल से अगले 3 दिनों तक पूरे एनसीआर क्षेत्र में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts