हरियाणा में आज से शुरू होगा तापमान बढ़ने का दौर, 6 दिन तक धूप खिलने से बढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून सीजन (Haryana Weather Updat) के दौरान बरसात का कोटा पूरा हो चुका है. आमतौर पर जहाँ इस अवधि में 424.6 एमएम बरसात होती है, अबकी बार 406.4 एमएम बारिश दर्ज की गई. यह सामान्य से केवल 4% ही कम है. बारिश के चलते सुबह- शाम मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है. पिछले 24 घंटो के दौरान तापमान में 0.7 डिग्री का इजाफा हुआ.

weather mausam dhup

अगले 6 दिन खिलेगी धूप

मौसम विभाग द्वारा आज 30 सितम्बर से अगले 6 दिनों तक धूप खिलने के आसार बताए गए हैं. जिस कारण विभाग द्वारा सूबे के किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. विभाग के अनुसार, दक्षिण- पश्चिम मानसून की विदाई होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है. बरसात न होने और धूप निकलने के चलते आने वाले दिनों में तापमान में इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा. सिरसा जिले का तापमान सबसे अधिक 36.5 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

ऐसा रहा अबकी बार मानसून सीजन

प्रदेश के 10 जिलों में 10 से 38% कम बरसात दर्ज की गई. वहीं 12 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से 10 से 71% ज्यादा बरसात दर्ज की गई. करनाल, यमुनानगर और पंचकूला में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई. मानसून सीजन सबसे ज्यादा मेहरबान नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर रहा. यहां सामान्य से ज्यादा बरसात दर्ज की गई. चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts