हरियाणा में 2 दिन बाद फिर बरसात की संभावना, कड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाए तैयार; पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

हिसार | नया साल शुरू हो चुका है और पहले ही दिन की शुरुआत जबरदस्त ठंड से हुई है. लोग भले ही नया साल मनाने के लिए पहाड़ी इलाकों में गए हों, लेकिन शिमला और मनाली जैसी ठंड हरियाणा में ही महसूस की जा रही है. शिमला और मनाली में जहाँ 16 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है, वहां हरियाणा के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. इसी बीच मौसम विभाग आने वाले दिनों में फिर से बरसात होने की संभावना व्यक्त की है.

Barish Weather

इस दिन से फिर होगी बरसात

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश में फिर से बरसात हो सकती है. 4 और 5 जनवरी से नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण हरियाणा में भी बरसात के आसार बनेंगे. उसके बाद 10 जनवरी को फिर से एक नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. विभाग का मानना है कि अभी 3 दिन तक सुबह और शाम को घाना कोहरा छाया रहेगा. इस महीने 2 से 3 पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

पाला जमने के आसार नहीं

भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान केंद्र करनाल के डायरेक्टर डॉक्टर रतन तिवारी ने बताया कि ऐसे मौसम में गेहूं की अच्छी ग्रोथ होने के अनुमान है. मौसम अनुकूल रहने से उत्पादन भी बेहतर होगा. दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पाला नहीं जमा और अनुमान है कि अगले सप्ताह भी पाला नहीं जमेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts