हिसार में बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त

हिसार | हरियाणा के हिसार में शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया. सुबह- सुबह कोहरे का प्रकोप देखा गया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार आम दिनों की तुलना में कम रही. स्मॉग के कारण खासकर हिसार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. वहां तो सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए.

weather 1

सिरसा और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान

राज्य में शनिवार को सिरसा और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, हिसार का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतर जिलों में स्थिति एक जैसी ही मिलती- जुलती है. हालांकि, ज्यादातर जिलों में सुबह से एक कड़कड़ाती धूप निकल आई है जिससे पूरे दिन गर्मी का एहसास होने वाला नहीं है.

तापमान पहुंचेगा 35 डिग्री सेल्सियस

19 फरवरी को हरियाणा में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. हरियाणा में फरवरी के महीने में औसत तापमान न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहता है. जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में गुरुवार सुबह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दोपहर में यह बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया. पड़ोसी राज्यों हरियाणा में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है परंतु आज 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बादलवाई तथा एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होगी. साथ ही, हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा मध्यम से तेज गति से सतही हवाएं चलने की आशंका है जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!