हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे के अंदर होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

हिसार | हरियाणा के कुछ जिलों में अगले 3 घंटों के अंदर मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना में जताई है. बता दें कि अगले तीन घण्टों के दौरान हिसार, जींद,चरखीदादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी जिलों में मौसमी परिवर्तन दिखाई देगा. इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने व कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना नौसम विभाग ने जताई है.

BARISH 2

यह जानकारी दिनांक 20.05.2022 की शाम 6.00 बजे चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार), के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने दी है. यानी कि इस जानकारी के बाद यानी कि 11 जिलों में मौसम परिवर्तन दिखाई देगा जिससे वहां के लोगों को गर्मी से मिली राहत प्रदान होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा से सटे दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर आज बारिश हुई है. जिस वजह से इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.