हरियाणा में अगले तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | IMD चंडीगढ़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज हरियाणा में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया. आज यहाँ ज्यादातर इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31.43 डिग्री रह सकता है. बता दें कि अगस्त के महीने की शुरुआत में ही मानसून की चाल बदली हुई नजर आ रही है. बादलवाही के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं ने उमस और गर्मी से निजात दिलाई है.

BARISH 2

8 अगस्त को है तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश में बारिश की संभावना बताई गई है. कल रोहतक में दिनभर उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूटते नजर आए. 8 अगस्त को तेज बारिश की संभावना बताई गई है. इसके अलावा, कल से हरियाणा और दिल्ली- NCR में 2 दिन भारी बरसात की संभावना बनी हुई है. इसके लिए विभाग द्वारा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

7 से 9 अगस्त के बीच होगी बरसात

वहीं, राजधानी में 7 से 9 अगस्त के बीच बारिश की संभावना बताई गई है. इन तीनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज में चमक के साथ आंधी तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है, यहां 1 जून से अब तक 266.6 एमएम बारिश दर्ज की जोकि सामान्य से 44.5% कम है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts