शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा अध्यापक, सरकार से की यह मांग

जगाधरी । हरियाणा के यमुनानगर जिलें में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक गेस्ट टीचर शोले फिल्म के वीरु की तरह पानी की टंकी पर चढ़ गया. कुरुक्षेत्र के लाडवा का रहने वाला गेस्ट टीचर राजकुमार कालीरमन जगाधरी के नागरिक अस्पताल के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही. गेस्ट टीचर राजकुमार कालीरमन इससे पहले अपनी मांगों को लेकर करनाल में भी आमरण अनशन कर चुका है.

news 21

पानी की टंकी पर चढ़े राजकुमार ने कहा कि गेस्ट टीचर्स की मांगों पर हरियाणा सरकार का कोई ध्यान नहीं है. ऐसे में वह आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़ा है. गेस्ट टीचर राजकुमार को टंकी से नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है लेकिन टीचर राजकुमार का कहना है कि वह खाली हाथ घर नहीं लौटेगा. जब तक गेस्ट टीचर्स की मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी उसका संघर्ष जारी रहेगा.

वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव पारस शर्मा ने बताया कि आज सुबह गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन की मीटिंग थी और उस मीटिंग में राजकुमार भी उपस्थित था. उनका कहना है कि वह अगले साल रिटायर हो रहे हैं और वह खाली हाथ घर जाएंगे. उन्हें सरकार की तरफ से कुछ नहीं मिलने वाला है, ऐसे में उनकी मांग उठाई जाएं. इसी को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों में विवाद हुआ और वो मीटिंग से चलें गए. इसके बाद वह आकर पानी की टंकी पर चढ़ गए.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

धरना प्रदर्शन रहेगा जारी

बता दें कि हरियाणा के गेस्ट टीचर्स अपनी मांगों को लेकर 25 दिसंबर से सूबे के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के निवास स्थान के समीप अग्रसेन चौक पर सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षा मंत्री ने धरना स्थल पर आकर गेस्ट टीचर्स को आश्वासन भी दिया था कि वह अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कोई रास्ता जरुर निकालेंगे.

लेकिन प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर्स का कहना है कि सरकार बार-बार झूठे आश्वासन दें रही है. जब तक सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई लिखित पत्र नहीं सौंपती है तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. अब की बार सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई होगी और बिना स्थाई समाधान हुएं धरना चलता रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.