नई दिल्ली | उम्र बढ़ने के साथ- साथ लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगती है. खासतौर पर नौकरीपेशा या फिर व्यापारी एक समय यानि रिटायरमेंट के बाद यही सोचते हैं कि अगर पेंशन नहीं मिलेगी तो बुढ़ापा कैसे कटेगा. अब केंद्र सरकार ने आपके बुढ़ापे का इंतजाम कर दिया है. केंद्र सरकार (Central Govt) बुजुर्गो के लिए एक खास पेंशन योजना लेकर आई है. इस योजना में बुजुर्गो के बैंक अकाउंट में 5 करोड़ रूपए जमा हो जाएंगे.
रिटायरमेंट के बाद रहेगी मौज
यदि आपको भी रिटायरमेंट के बाद का डर सता रहा है कि आपका बुढ़ापा कैसे कटेगा तो ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपके लिए राष्ट्रीय रिटायरमेंट सिस्टम (NPS) उपलब्ध है जो आपको बुढ़ापे को न सिर्फ सिक्योर करेगा, बल्कि मौज में रहने का रास्ता भी साफ कर देगा.
क्या है NPS?
इस योजना से यदि आप समय रहते जुड़ जाएंगे, तो आपको बुढ़ापे की फ़िक्र नहीं करनी पड़ेगी. मान लीजिए कि आपकी उम्र 60 साल हो जाए और इस समय आपके बैंक अकाउंट में 5 करोड़ रूपए आ जाए, तो आप बुढ़ापे में एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए निश्चित हो जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको 25 साल की उम्र से ही निवेश करना होगा.
5 करोड़ रूपए के लिए कैसे करें निवेश
यदि आपकी उम्र 25 साल है, तो आप अपनी आय से रोजाना 425 रूपए निकालकर NPS में निवेश कर दें. इस हिसाब से आप प्रत्येक महीने 13,260 रूपए बचा पाएंगे. 35 साल बाद यानि 60 की उम्र में आपकी ओर से जमा रकम पर 10% ब्याज और कंपाउंड इंट्रेस्ट मिलाकर यह रकम 5 करोड़ 12 लाख रुपए हो जाती है.
आप 35 वर्ष में सिर्फ 56 लाख 70 हजार 200 रुपए का निवेश करेंगे लेकिन कंपाउंड इंट्रेस्ट की वजह से आपको जब रकम मिलेगी तो वह 5 करोड़ से ज्यादा हो चुकी होगी. अब 60 की उम्र में आपकी ओर से जमा रकम का 60 प्रतिशत मेच्योर हो जाएगा. यानि आप इतनी रकम तुरंत निकाल सकेंगे, जबकि बाकी रकम आपको बची हुई उम्र तक एक निश्चित रकम के रूप में प्रति माह दी जाएगी.
एक और फायदा
इस सिस्टम का एक और फायदा मिलता है. रिटायरमेंट के बाद यदि आपके सामने बच्चों की पढ़ाई, शादी या नया घर बनाना है तो ऐसे में आप NPS में जमा धनराशि को आसानी से निकाल पाएंगे. इसके लिए भी एक निश्चित रकम निकाली जा सकती है.
