दिल्ली में महिलाओं के लिए आई खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए; केवल इन्हें मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपने एक और वादे को पूरा करते हुए महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. बता दें कि दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने 1 हजार रूपए की राशि मिलेगी.

Money Rupay Salary

मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे महिला सम्मान योजना की घोषणा करेंगे. हालांकि, वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी. अरविंद केजरीवाल ने इसे AAP की सातवीं रेवड़ी कहा था.

केजरीवाल ने की थी घोषणा

18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस योजना के दायरे में आएगी. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज इस योजना का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर 2100 रूपए कर दिया जाएगा.

बजट में हुई थी घोषणा

दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2024- 25 का बजट पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी ने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की थी. इस योजना के तहत, 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया था. इसके साथ ही, बजट में इस योजना के लिए 2 हजार करोड़ रूपए के आवंटन की घोषणा की गई थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 1 हजार रूपए का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होगा. इनकम टैक्स या पहले से ही दिल्ली सरकार से किसी योजना के तहत पेंशन योजना की लाभार्थी या सरकारी कर्मचारी महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.