दिल्ली में शुरू हुई महिला सम्मान और संजीवनी योजना, कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सरकार ने महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjivini Yojana) की शुरुआत की है. इसके लिए सोमवार 23 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की. ‘आप’ मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए केजरीवाल ने बताया कि महिला सम्मान निधि के 2,100 रूपए की सहायता राशि के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा.

MAHILA

कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

इसके लिए लोगों के घरों में हमारी टीमें जाएंगी और वहां पर रजिस्ट्रेशन का काम किया जाएगा. दूसरी तरफ संजीवनी योजना के तहत जिन बुजुर्गों की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी. इसका खर्चा दिल्ली सरकार वहन करेगी. इसका रजिस्ट्रेशन भी कल से शुरू किया जाएगा. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दिल्ली का वोटर कार्ड होना जरूरी है.

बुजुर्गों के लिए पेश की संजीवनी योजना

उन्होंने कहा कि बीते 12 दिसंबर को दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की घोषणा की गई थी. यदि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से बनती है, तो मासिक सहायता राशि को एक हजार रूपए से बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा. इसके अलावा 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि यदि चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो संजीवनी योजना लागू की जाएगी और दिल्ली के जो बुजुर्ग 60 साल से ऊपर की उम्र के हैं, उनका मुफ्त इलाज करवाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Cooperative Bank Jobs: जैन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड दिल्ली में निकली क्लर्क कम कैशियर के पदों पर भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts