दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गो के लिए खुशखबरी, आज से इन 2 खास योजनाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव का बिगुल बजेगा. सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) ने फिर से दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए बुजुर्गो और महिलाओं के लिए दो बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है. AAP के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना और बुजुर्गो के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है.

Atishi Marlena

दिल्ली की जनता के लिए खुशखबरी

दोनों ही योजनाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन योजनाओं से दिल्ली के लोगों को बहुत बड़ी राहत पहुंचेगी. हमारी सरकार महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रूपए की आर्थिक मदद करेगी तो वहीं संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गो को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी.

इस तरह होगा रजिस्ट्रेशन

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 23 दिसंबर यानि आज से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. आपको इसके लिए कहीं पर जाकर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. AAP पार्टी के कार्यकर्ताओं की टीम आपके घर पहुंचेगी और आपका रजिस्ट्रेशन करवाएगी. रजिस्ट्रेशन के बाद टीम आपको एक कार्ड देगी, जिसे संभालकर रखना होगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

दोनों योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी

अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ऐलान करते हुए कहा था कि इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक अकाउंट में प्रति महीना 1,000 रूपए आएंगे. यदि आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में लौटती है तो इस राशि को बढ़ाकर 2,100 रूपए किया जाएगा.

वहीं, दिल्ली सरकार ने बुजुर्गो के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है. इसके तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इस योजना के तहत वर्तमान में मुफ्त इलाज के लिए किसी प्रकार की भी सीमा तय नहीं की गई है. इस योजना के तहत सरकारी अस्पताल ही नहीं बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी बुजुर्गो को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.