पोस्ट ऑफिस की इस योजना का उठाए फायदा, 5 साल की FD पर मिलेगा साढ़े 7 फीसदी ब्याज

नई दिल्ली | सरकार हर तिमाही में पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव करती है, लेकिन अक्तूबर- दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मतलब आपको तय ब्याज दर पर निश्चित रिटर्न मिलेगा. अगर आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की प्लानिंग है तो आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए.

Post Office

पोस्ट ऑफिस की योजना

नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट (TD) पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना है जो आपको निश्चित अवधि में स्थायी और निश्चित रिटर्न देती है. टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि पर 6.9% से 7.5% ब्याज देता है. ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते है तो पैसे को डबल होने में करीब 9 साल 6 महीने का समय लगता है. इसमें न्यूनतम निवेश 1 हजार रुपए होता है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है.

क्या है रूल 72?

रूल 72 फाइनेंस का एक विशेष नियम है जिसके द्वारा यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा. आप एक उदाहरण के माध्यम से इसे आसानी से समझ सकते है. मान लीजिए आपने बैंक में किसी स्कीम में निवेश किया है जिसमें आपको वार्षिक ब्याज 8% मिलता है. ऐसे में रूल 72 के अनुसार, आपको 72 को 8 से डिवाइड करना होगा. इस स्कीम के अनुसार, आप की निवेश की गई राशि 9 साल में दुगुना हो जाएंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

टैक्स छूट का फायदा

इसके अतिरिक्त टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको टैक्स कटौती का भी लाभ मिलता है. इसमें आपको डेढ़ लाख तक के निवेश पर आप टैक्स छूट का फायदा ले सकते है,यानि आपकी वार्षिक आय में से यह राशि घटा दी जाती है. इसका लाभ उठाने के लिए आपको पुरानी इनकम टैक्स रिजीम के तहत ITR फाइल करवानी पड़ती है.

ये अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में खोले जा सकते है. कोई भी वयस्क इन अकाउंट को खोल सकता है या 2 लोग साथ मिलकर भी इसे खोल सकते है. इसके अलावा, नाबालिग यानि 10 साल से बड़े बच्चे खुद खोल सकते है या उनके माता- पिता उनके लिए खोल सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.