आप भी प्रधानमंत्री की इस योजना से जुड़कर बना पाएंगे अपना पक्का मकान, फटाफट देखें डिटेल

नई दिल्ली, Prdhan Mantri Awas Yojana 2.0 | आप सभी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम तो सुना ही होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इसे अपने पहले कार्यकाल के दौरान लॉन्च किया गया था. हाल ही में इस योजना के दूसरे चरण को भी मंजूरी दे दी गई है, आज की इस खबर में हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

house home

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0?

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का अपना घर हो. यह योजना देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के इस सपने को पूरा करने में मदद करती है. जानकारी देते हुए बताया गया कि PMAY- U के तहत, 1 करोड़ 18 लाख आवासो को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 85 लाख से ज्यादा आवास पूरे लाभार्थियों को सौपे जा चुके हैं.

प्रधानमंत्री की तरफ से चलाई जा रही इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग के दायरे में आते हैं. देश के किसी भी कोने में रहने वाला नागरिक जिसके पास अपना पक्का घर नहीं है. वह इस योजना के तहत, आवेदन कर सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

इस प्रकार मिलेगा योजना का लाभ

किसी परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 रूपये तक हो तो वह EWS की कैटेगरी में आते हैं. 3 लाख से 6 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को LIG और 6 लाख से 9 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को MIG के कैटेगरी में शामिल किया जाता है.

BLC के जरिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित व्यक्तिगत पात्रों को उनकी भूमि पर नए आवास बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है. AHP के तहत की भर्ती आवास का निर्माण सार्वजनिक निजी संस्थाओं की तरफ से किया जाता है. ईडब्ल्यूएस लाभार्थीयो को वित्तीय सहायता प्रदान कर अलॉटमेंट के लिए उपलब्ध करवाया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.