किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से गाय- भैंस खरीदने के लिए मिलेगा 5 लाख रूपए लोन, जानें पात्रता व आवेदन का तरीका

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और इन्हीं में से एक पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना भी लागू की गई है. इस योजना के माध्यम से किसान साथी गाय- भैंस खरीदने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं. वित्त वर्ष 2025- 26 का आम बजट पेश होने के बाद किसान इस योजना के तहत 5 लाख रूपए तक लोन ले सकते हैं.

Cow Sanctuary

पशुओं को खरीदने के लिए कितना मिलता है लोन

  • भैंस खरीदने के लिए – 60,249 रुपये,
  • गाय खरीदने के लिए – 40,783 रुपये
  • भेड़- बकरी खरीदने के लिए – 4,063 रुपये
  • मुर्गी खरीदने के लिए – 720 रुपये प्रति मुर्गी.

कितना देना होगा ब्याज

किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए गए लोन पर 7% की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा. यदि लोन लेने वाले किसान 2 लाख रूपए तक के लोन का समय पर भुगतान कर देते हैं, तो उन्हें 3% प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है. यदि रीपेमेंट के समय से पहले भुगतान कर दिया जाता है, तो ऐसे किसानों को आगे 2 लाख रूपए लोन 4% वार्षिक ब्याज दर से दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

इस तरह करें आवेदन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी किसी भी बैंक में विजिट करें. बैंक द्वारा दिए गए आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियां सावधानी से भरें और वापस जमा कराएं. फॉर्म भरने के बाद जब KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो उसके बाद बैंक द्वारा वेरिफिकेशन प्रकिया पूरी करने के बाद मात्र 15 दिन में किसानों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन का लाभ मिल जाएगा.

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

आवेदन करते समय किसानों को पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो, पशुओं की जानकारी, जमीन के दस्तावेज आदि जमा करने होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.