रेवाड़ी में किसानों के खिलाफ आंसू गैस का प्रयोग, आप पार्टी ने मुख्यमंत्री की तुलना जनरल डायर से की

रेवाड़ी । हरियाणा मे कृषि कानूनों के के विरुद्ध किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. जिसके चलते किसानों ने  दिल्ली बॉर्डर के  साथ अन्य  बॉर्डरो  को सील कर रखा है. इसी दिशा में किसानों द्वारा रेवाड़ी में आंदोलन किया गया. जिसके चलते हरियाणा  सरकार द्वारा किसानों पर पुलिस कार्रवाई की गई. पुलिस फोर्स द्वारा किसानों पर कार्यवाही करने के लिए आंसू गैस के गोले का प्रयोग किया गया.

arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री की तुलना जनरल डायर से की

आम जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार के इस रुख को  बिल्कुल गलत बताया है और कड़ी आलोचना की है. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सरकार देश के किसानों के साथ दुश्मनों जैसा  व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि वह वीडियो देख कर हैरान हो गए. उन्हें लगा जैसे भारत और पाकिस्तान का फिर से युद्ध छिड़ गया हो.

यह भी पढ़े -  KV Rewari Jobs: रेवाड़ी में निकली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, आप भी करें अप्लाई

जब उन्होंने इसका वीडियो देखा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि यह वीडियो हरियाणा के रेवाड़ी का है. उन्होंने कहा कि क्या देश मे  किसानों के साथ  ऐसा सुलूक किया जाता है. क्या वह देश के दुश्मन है जो उनके खिलाफ आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने हरियाणा सरकार व पुलिस की कार्यवाही की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की. उन्होंने मुख्यमंत्री   मनोहर लाल खट्टर की तुलना जनरल डायर से की.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.