NH-44 पर वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय, यहाँ पढ़े लेन ड्राइविंग और स्पीड लिमिट के नए नियम

सोनीपत | नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने NH-44 पर वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट निर्धारित कर दी है. इस हाइवे पर वाहन अब 100 km प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे. इसके साथ ही वाहनों के चलने के लिए लेन भी निर्धारित की गई है. अगर कोई लेन में ड्राइविंग नही करता है तो उसका चालान काटा जाएगा.

Over Speed Challan Fine

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ये नियम निर्मित सड़कों पर ही लागू होंगे. जहां निर्माण कार्य चल रहा है,उन सड़कों पर ये रूल लागू नहीं होंगे. हाइवे ऑफ ऑथोरिटी की ओर से NH-44 पर बीसवां मील तक साइन बोर्ड लगाएं गए हैं जिनमें कारों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 100 Km प्रति घंटा, कैंटर के लिए 80 और ट्रक व अन्य बड़े वाहनों के लिए 60 km प्रति घंटा निर्धारित की गई है. इसके साथ ही हाईवे पर सभी वाहनों के लिए उनकी लेन भी निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस खेल स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल व सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा

NHAI की ओर से सभी वाहन चालकों को लेन में चलने की अपील की गई है. अगर कोई नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे चालान के रूप में जुर्माना भरना पड़ेगा. वहीं कारों के लिए स्पीड लिमिट 100 km प्रति घंटा होने से वाहन चालकों का सफर सुहाना होने के साथ ही कम समय में तय हो सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.