ब्रेकिंग न्यूज़- ग्राम सचिव परीक्षा में HSSC ने किया बड़ा बदलाव, जल्दी देखें

चंडीगढ़ । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है. 9 और 10 जनवरी को आयोजित की जाने वाली ग्राम सचिव की परीक्षा के लिए एग्जाम बदल दिए गए है. आयोग ने ग्राम सचिव परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के जारी होने के पश्चात एग्जाम सेंटरों में बदलाव किया है. आयोग की ओर से यह एक बड़ा बदलाव है.

HSSC

जारी हुआ नोटिस

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से इसके लिए बकायदा एक नोटिस जारी किया गया है. जारी किए गए नोटिस में लिखा है कि सभी संबंधितों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि आयोग ने ग्राम सचिव Advt. 09/2019, Cat. No. 01. की लिखित परीक्षा जो दिनांक 09 जनवरी 2021 और 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जानी है, के लिए परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन / सुधार किए हैं.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts