धान उत्पादक किसानों पर जमकर बरस रहा पैसा, यहां देखें हांसी मंडी में 1121; 1718 व कपास का ताजा भाव

हांसी | दशहरे के बाद भी धान उत्पादक किसानों की पौ-बारह बनी हुई है। बता दें कि हरियाणा की अनाज मंडियों में धान के भाव ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस बार सीजन की शुरुआत से ही किसानों को अच्छा-खासा भाव मिल रहा है। धान के भाव में पिछले साल के मुकाबले शुरुआत से ही 1 हजार से 1,200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी बनी हुई है। इस बार धान की खेती करने वाले किसानों पर मां लक्ष्मी की जमकर मेहरबानी हो रही है।

Dhan Mandi

5 हजार के भाव से मौज

नए जिले हांसी की बात करें तो यहां की अनाज मंडी में 1121 और 1718 के भाव में निरंतर तेजी देखने को मिल रही है। दशहरे के ठीक अगले दिन यानी आज 21 अक्टूबर बुधवार को 1121 धान हाथ कटाई का सबसे ऊंचा भाव 5,300 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं, 1718 किस्म हाथ कटाई का भाव 4,750 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 1509 हाथ कटाई धान का भाव 4,491 रुपए प्रति क्विंटल बिका हैं।

वहीं, PR-126 का भाव 2,500 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। हांसी अनाज मंडी में आज कपास का अधिकतम भाव 9,000 रुपए प्रति क्विंटल और बाजरा 2,390 रुपए प्रति क्विंटल बिका हैं। सोनीपत जिले की गन्नौर मंडी की बात करें तो यहां 1121 धान किस्म का भाव 5 हजार को पार कर चुका है। यहां 19 अक्टूबर को 1121 हाथ कटाई धान का भाव 211 रुपए की तेजी के साथ 5,612 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं, 1718 हाथ कटाई धान 4,871 रुपए प्रति क्विंटल बिका हैं।

भाव में तेजी की उम्मीद 

हांसी अनाज मंडी से बातचीत करते हुए एक आढ़ती ने बताया कि धान के भाव में तेजी अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर निर्भर करती है. जितनी ज्यादा खाड़ी देशों में चावल की मांग बढ़ेगी उसी हिसाब से भाव में तेजी बनी रहेगी। इस बार 1509, 1718 और 1121 सहित अन्य किस्मों में शुरुआत से ही 1000-1200 रुपए प्रति क्विंटल तक तेजी बनी हुई है। 1121 का भाव तो 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल को पार कर चुका है। उन्होंने बताया कि फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे किसानों को बिजली-पानी, साफ पानी, साफ-सुथरे शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.