हरियाणा में बजट सत्र से पहले OPS को लेकर भारी हंगामा, पुलिस के साथ हुई हाथापाई

चंडीगढ़ | हरियाणा में बजट सत्र से पहले पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर बवाल शुरू हो गया है. ओपीएस की मांग को लेकर प्रदेश भर के कर्मचारियों ने रविवार को पंचकूला से चंडीगढ़ तक मार्च निकाला. चंडीगढ़ पुलिस ने इन कर्मचारियों को बॉर्डर पर ही रोक लिया. जिसके बाद, दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

ops hangama haryana

पुलिस के साथ हाथापाई

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाकर चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया. पुलिस के साथ जबरदस्त वाटर कैनन और हाथापाई में कई कार्यकर्ता घायल हो गए. इससे चंडीगढ़- पंचकूला सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई.

दरअसल, हरियाणा के कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सरकारी आवास का घेराव करने का फैसला किया है. इसे देखते हुए पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार सुबह ही बॉर्डर सील कर दिए हैं. साथ ही, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है.

1.74 लाख कर्मचारियों ने किया समर्थन

2006 के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में पदस्थापित 1.74 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे इस मांग को लेकर कड़ा संघर्ष करेंगे. उन्होंने बताया कि केंद्र की एनपीएस स्कीम में उनका कोई इंटरेस्ट नहीं है. उन्हें केवल पुरानी पेंशन योजना ही मिलनी चाहिए.

हरियाणा में गूंजेगा ओपीएस का मुद्दा

हरियाणा में 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा बजट सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है. हरियाणा कांग्रेस सदन में ओपीएस की मांग का मुद्दा उठाएगी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर 2024 में ओपीएस लागू करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सदन में सरकार को घेरने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.