हरियाणा के जींद में बनेगा रिंग रोड, जाम फ्री होगा शहर; इन गांवों से होकर गुजरेगा

जींद | हरियाणा के जींद जिले को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने की एक योजना पर काम शुरू हो गया है. वैसे तो इस प्रोजेक्ट की घोषणा 7 साल पहले की गई थी लेकिन देर सवेर अब जाकर इस पर काम शुरू हो गया है. जींद जिले में रिंग रोड बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानि DPR बनकर तैयार हो चुकी है. नरवाना रोड़ से रोहतक रोड में मिलने वाला यह रिंग रोड़ शहर के साथ लगते करीब 10 गांवों से होकर गुजरेगा.

express way

शहर से निकलने वाली सभी प्रमुख सड़कों को इस रिंग रोड से जोड़ा जाएगा ताकि वाहन चालकों को शहर में प्रवेश करने की नौबत ही न आए और बाहर से ही वो किसी हाइवे पर चढ़ सकें. इस रिंग रोड के निर्माण से जाम की भयंकर समस्या से जूझने वाले जींद शहर को बड़ी राहत मिलेगी.

अप्रूवल के बाद फाइनल एस्टीमेट

नरवाना रोड से शुरू होने वाला यह रिंग रोड शहर के साथ लगते जुलानी, राजपुरा, ईक्कस, किनाना समेत करीब 10 गांवों की सीमा से होकर गुजरेगा. जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया किस तरह अमल में लाई जाएगी. इसको लेकर अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है. पहले डीपीआर को अप्रूवल के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा और वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसका फाइनल एस्टीमेट तैयार किया जाएगा. इसके बाद, टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल को जींद में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

जींद से बीजेपी विधायक कृष्ण मिढ्ढा ने बताया कि रिंग रोड की डीपीआर तैयार हो चुकी है. इस रिंग रोड के निर्माण से शहर के व्यस्ततम क्षेत्र पटियाला चौक, सब्जी मंडी, रानी तालाब आदि जगहों पर जाम की भीषण समस्या से निजात मिलेगी क्योंकि भिवानी, हांसी, बरवाला रोड की तरफ जाने वाले वाहन रिंग रोड से निकल जाएंगे और उन्हें शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

शहर को होंगे ये फायदे

  • एक सड़क से दूसरी सड़क पर जाने के लिए वाहनों को शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी.
  • कैथल, बरवाला व हांसी, भिवानी तथा रोहतक रोड तक सभी मार्ग शहर से बाहर ही आपस में जुड़ जाएंगे.
  • वाहनों के रिंग रोड के जरिए बाहर से निकलने पर शहर को जाम के झंझट का स्थाई समाधान मिलेगा.
  • शहर में विकास रफ्तार पकड़ेगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.