WPL Special: कल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन

नई दिल्ली, WPL Special | भारत में विमेंस प्रीमियम लीग का पहला सीजन चल रहा है. जैसे- जैसे विमेंस प्रीमियम लीग आगे बढ़ रहा है वैसे- वैसे इसका रोमांच भी बढ़ रहा है. ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला कल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ही ढेर हो गई. MI की गेंदबाज सायका इशाक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वहीं, इस्सी वोंग ने भी 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

WPL 2023

मुकाबला रहा रोमांचक

मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी की वजह से ही दिल्ली कैपिटल की टीम 20 Over भी नहीं टिक पाई. 18 ओवर में ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई. वहीं, मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 106 रनों का टारगेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की टीम ने महज 15 ओवर में आठ विकेट रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से विकेटकीपर और ओपनर यास्तिका भाटिया ने 32 गेंदों में आठ चौके की सहायता से 41 रन बनाए. वहीं, हेले मैथ्यूज ने 6 चौके की सहायता से 32 रन बनाए. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मुंबई इंडियंस की टीम

अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसने जीत हासिल की है. वहीं, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी जगह बना रखी है. तीसरे नंबर पर यूपी  की टीम है, जिसके पास 2 मैचों में से 1 में जीत और 1 में हार के साथ 2 पॉइंट है. गुजरात जायंट्स तीन मैचों में 2 में हार के बाद पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.