चलते ऑटो में अपहरण कर किया रेप करने का प्रयास, पुलिस ने पीछा कर लड़की को बचाया

हिसार । हरियाणा के हिसार जिले में एक ऑटो ड्राइवर और उसके एक रिश्तेदार ने कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने के इरादे से खाली जगह की तलाश करने लगे. उसी क्षेत्र में डीएसपी भारती डबास की अगुवाई में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. उन्हें जैसे ही इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों आरोपियों को धर दबोचा.

आपको बता दें कि कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की ने कॉलेज जाने के लिए ऑटो बुक किया था. एक युवक ऑटो को चला रहा था और उसका एक रिश्तेदार उसके साथ ही आगे बैठा हुआ था.

AUTO

आज कोर्ट में पेश होंगे दोनों आरोपी

ऑटो जैसे ही एयरपोर्ट चौक तक पहुंचा तो उन दोनों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करना आरंभ कर दिया और ऑटो को किसी खाली जगह की ओर भगाना शुरू कर दिया. इसी समय पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें देख लिया और उनके पीछे पुलिस ने अपनी गाड़ी लगा ली. इस प्रकार पुलिस द्वारा उन दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया. पुलिस डीएसपी भारतीय डबास के अनुसार अब लड़की बिल्कुल सुरक्षित है और थोड़ी डरी हुई है. इसके लिए लड़की की काउंसलिंग करवाई गई है. आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा. फिर आगे की पूछताछ की जाएगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

ऑटो से हटवाऐ काले तिरपाल

इन दोनों युवकों के विरुद्ध महिला थाने में धारा 323, 354, 354a, 360, 506, 34, sc-st एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आज एक लड़की की जान पुलिस की सतर्कता के फल स्वरुप बच गई. शहर में चल रहे सभी ऑटो रिक्शा चालकों को पुलिस द्वारा आदेश दिए गए हैं कि ऑटो से काले तिरपाल हटा दिए जाएं. साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि आपको सड़क पर कोई ऑटो काले तिरपाल के साथ दिखाई दे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100/01662-237150 पर सूचना दें. जिससे ऑटो चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts