फरीदाबाद का सबसे बड़ा और सस्ता मार्केट, सस्ती कीमतों पर मिलेगा बढ़िया क्वालिटी का सामान

फरीदाबाद | यदि आप हरियाणा के फरीदाबाद में रहते हैं या इसके आसपास तो आपको पता होगा कि ओल्ड फरीदाबाद के मेन मार्केट में आपको घर की जरूरत का सारा सामान काफी सस्ते दामों में मिल जाता है. इसके बदले आपको क्वालिटी के साथ भी समझौता नहीं करना पड़ता. बढ़िया क्वालिटी का माल काफी कम दामों पर मिल जाता है. हर दिन घर में हमें किसी ना किसी चीज की जरूरत पड़ती ही है, बिजी लाइफस्टाइल होने की वजह से हम रोजाना बाजार में नहीं जा सकते.

Cloth Market Delhi Kapda

घर का सामान खरीदने के लिए भी आप वीक डेज में दिल्ली के कई बाजारों में जाते होंगे परंतु यदि आप फरीदाबाद में रहते हैं तो शॉपिंग के लिए आपको दिल्ली के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आप पुराने फरीदाबाद के मुख्य बाजार में विजिट कर सकते हैं. जहां आपको सस्ती कीमतों पर काफी बढ़िया सामान मिल जाएगा.

फरीदाबाद की इस मार्केट में मिलता है काफी सस्ता सामान

  • यहां आपको सभी दैनिक जरूरतों का सामान सस्ते दामों में मिल जाता है. यहां आप बर्तन, कपड़े, ग्रॉसरी से लेकर कई अन्य चीजें भी खरीद सकते हैं. यह फरीदाबाद का सबसे बड़ा और पुराना बाजार है खास बात है कि सस्ता सामान होते हुए भी आपको बढ़िया क्वालिटी का सामान ही दिया जाता है.
  • पुराने फरीदाबाद के मेन मार्केट में केक, पेस्ट्री और अन्य बेकरी आइटम के भी कई स्टोर मौजूद है. धींगरा बेकरी इस बाजार की सबसे फेमस बेकरी है, यहां से आप बेहद कम कीमत पर फ्रेश और हेल्दी बेक्ड आइटम खरीद सकते हैं.
  • हर घर में जूतों की जरूरत, तो लगभग सभी लोगों को होती है.  मार्केट में विमेंस फुटवेयर के मुकाबले में मैंस फुटवियर की दुकान बेहद कम होती है. वहीं, फरीदाबाद के इस मार्केट में आपको मैन फुटवेयर के भी ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे. भले ही चाहे आपको कैजुअल, पार्टी वियर या फिर ऑफिस वाले शूज लेने हो, सब तरह के शूज यहां पर अवेलेबल है.
  • बाजार कोई भी हो शॉपिंग करने वालों में महिलाएं सबसे आगे होती है. हर बड़े बाजार की तरह पुराने फरीदाबाद के मेन मार्केट में महिलाओं के लिए रेडिमेंट कपड़े, फैंसी आउटफिट और डिजाइनर वियर मिलते हैं. यहां पर ऐसी बड़ी- बड़ी दुकानें हैं जो बहुत कम कीमत पर कपड़ों की सेल करती है. खासतौर पर यदि आप बुटीक खोलना चाहते हैं, तो एक बार यहां विजिट जरूर करें.
यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.