हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, आज और कल बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल तक मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा. बीच- बीच में हल्की बूंदाबांदी भी होगी. साथ ही, कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है. अगर ऐसा होता है तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है. अभी गेहूं की फसल कटने को तैयार है. बरसात किसानों के लिए चिंता का विषय बन चुका है.

BARISH 2

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 30 व 31 मार्च तथा 3 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई रहने की आशंका है तथा उत्तर, पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाओं व गरज- चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी उम्मीद है. इसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी. इस के बाद 4 अप्रैल से राज्य में मौसम खुश्क रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

तापमान में भी आएगी गिरावट

मौसम में बदलाव के कारण अब तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. जहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा था. वहीं अब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रोजाना दर्ज किया जा रहा है. तापमान में उतार चढ़ाव से गर्मी का भी एहसास ना के बराबर हो रहा है. मौसम भी सुहाना बना हुआ है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.