हरियाणा के इस कॉलेज का बदला जायेगा नाम, सुषमा स्वराज के नाम पर होगा ये कॉलेज

चंडीगढ़ | हरियाणा के परिवहन तथा खान एवं भूविज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को आगे बढ़ाया है. उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए बेटियों के सम्मान में एक और नजीर पेश की है. जिसके तहत फरीदाबाद के एक कॉलेज का नाम स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर रखाा जाएग.

Sushma Swaraj

मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस प्रस्ताव को मंजूरी

उनके कड़े प्रयासों के कारण फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित राजकीय महिला कॉलेज को अब पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा. यह जानकारी देते हुए आज मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस कॉलेज का नाम भारतीय राजनीति की शख्सियत सुषमा स्वराज के नाम पर रखा जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पर मंजूरी देने के लिए आभार प्रकट किया है.

अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सुषमा जी ने राजनीति के शिखर को छुआ था 

वही परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया था कि वे राजकीय महिला कॉलेज बल्लभगढ़ का नाम बदलकर स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर रखें. सरकार के इस कदम से हमारी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज ने 70 के दशक में एक छात्र नेत्री के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति के शिखर को छुआ और अपनी एक अलग ही पहचान बनाई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.