हरियाणा के गृह मंत्री सरकार से हुए नाराज, पत्र लिखकर समिति की बैठक पर उठाए ये सवाल

चंडीगढ़ | हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपनी ही सरकार से नाराज हो गए हैं. उन्होंने पत्र लिखकर शिकायत समिति की बैठकों पर सवाल उठाया है जिसमें उन्होंने कहा है कि शिकायत समिति में लिये गये निर्णयों पर यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी बैठकें आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं है.

anil vij

अनिल विज हुए नाराज

गृह मंत्री विज की नाराजगी की वजह तीन माह पहले हिसार में हुई शिकायत समिति की बैठक में दो अधिकारियों के निलंबन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना बताया जा रहा है. नाराज विज ने यह भी ऐलान कर दिया है कि अब वह जिलों में होने वाली शिकायत समिति की किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले; करनाल को मिला नया SP

हरियाणा में परिवेदना समिति की अक्सर होती है बैठक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परिवेदना समिति की बैठक में वह लोग आते हैं जिनकी सुनवाई अधिकारियों द्वारा नहीं होती है. वह मंत्री के समक्ष अपनी समस्या सुनाते हैं. उसके बाद, मंत्री द्वारा समस्या के निपटारे के लिए आदेश दिया जाता है. हरियाणा के 22 जिलों में हरियाणा सरकार के मंत्री अलग- अलग पर जिलों में समिति की अध्यक्षता करते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.