HSSC ने जारी किया नया नोटिस, सीईटी मेंस में अप्लाई करने से पहले देखे

चंडीगढ़ | जैसा कि आप सभी जानते है हरियाणा में ग्रुप सी के लगभग 32000 पदों कों भरने की तैयारी शुरू हो चुकी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से इन पदों पर भर्ती के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा यानी सीईटी लिया जा चुका है. अब इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा. अब सभी क्वालिफाई आवेदकों पदों के अनुसार मेंस के लिए अप्लाई करना होगा जिसके लिए पोर्टल खोला जा चुका है.

Haryana CET HSSC CET

5 मई तक कर सकते है अप्लाई

सभी उम्मीदवार 5 मई तक अपने आवेदन भेज सकते हैं. आयोग की तरफ से परीक्षा का शेड्यूल और सिलेबस पहले ही जारी कर दिया गया है. आयोग इस भर्ती से संबंधित समय- समय पर नए नोटिस जारी करता रहता है. इसी के चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक और नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में सभी सीईटी क्वालीफाई उम्मीदवारों को एक जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

नोटिस में दी गई है यह जानकारी

  • पर्यावरण विभाग में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केटेगरी 203) पदों के लिए आवश्यक योग्यता “पर्यावरण जांच, परीक्षण या विश्लेषण में लगी प्रयोगशाला में एक वर्ष के अनुभव के साथ M.Sc रसायन विज्ञान/ जैव-रसायन विज्ञान या B.Sc प्रथम श्रेणी”  होनी चाहिए
  • इसके अलावा, पर्यावरण विभाग में सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केटेगरी 209) पदों के लिए आवश्यक योग्यता “पर्यावरण जांच, परीक्षण या विश्लेषण में लगी प्रयोगशाला में एक वर्ष के अनुभव के साथ M.Sc द्वितीय श्रेणी, केमिस्ट्री/ बायोकेमेस्ट्री” क्वालिफिकेशन होनी चाहिए.
  • Direct Link of Official Notice
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.