मोखरा से मनाली घूमने जा रहे युवकों क़ी कार ट्रक से टकराई, दो ने मौके पर तोडा दम

चंडीगढ़ । हरियाणा के रोहतक से हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने जा रहे, युवकों की इनोवा कार की टक्कर एक  ट्रक से हो गई. इस हादसे में रोहतक के मोखरा गांव के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई. जबकि तीन बुरी तरह घायल हो गए. यह हादसा चंडीगढ़ से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर नालागढ़ के पास हुआ.

CAR ACCIDENT 2

दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ा

बता दें कि बुधवार को रोहतक के गांव मोखरा रोज के पांच युवक इनोवा गाड़ी में कुल्लू मनाली घूमने के लिए जा रही थी. चंडीगढ़ से लगभग 40 किलोमीटर दूर नालागढ़ के पास उनकी कार की टक्कर ट्रक के साथ हो गई. इस हादसे में इनोवा कार में सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य तीन युवक घायल हो गए उनका उपचार अभी चल रहा है. जिन दो युवकों ने हादसे में जान गवाई है, वह मोखरा गांव के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

परिवार को हादसे की जानकारी मिलते ही मचा कोहराम

इनोवा में सवार युवकों में शक्ति सिंह, मिंटू,मुकेश, आजाद मोखरा गांव से ही थे. पांचवा युवक इनका दोस्त बताया जा रहा है और वह गुरुग्राम का रहने वाला था. जिस हाथ गाड़ी में यह हादसा हुआ है. वह गाड़ी गुरुग्राम के युवक की है. जैसे ही परिवार को हादसे की सूचना मिली, कोहराम मच गया. दो युवकों की मौत के कारण पूरे गांव में मातम पसर गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.