कल बदलेगा मौसम, इन पांच जिलों में बूंदाबांदी के आसार

चंडीगढ़ । हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में वीरवार सुबह भी गहरी धुंध छाई रही. अंबाला में 50 मीटर और भिवानी में 25 मीटर दृश्यता रह गई. हरियाणा के कई क्षेत्रों में तेज शीतलहर भी चली. नारनौल में रात्रि का टेंपरेचर 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि दोपहर में धूप के निकलने से सर्दी में काफी राहत महसूस हुई.

BARISH

इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा है कि 23 जनवरी 2021 की शाम अथवा रात को करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है. 24 जनवरी 2021 को टेंपरेचर में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी. 25 और 26 जनवरी 2021 को भी गहरी धुंध छाने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts