अब प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन, हरियाणा सरकार ने लांच किया पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा में अब सरकारी नौकरियों की तर्ज पर निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) एंटरप्राइजेज पोर्टल लॉन्च किया कर दिया है. सरकार की इस पहल का प्रदेश के उद्योगपतियों तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से उद्योग इस तरह की योजना की शुरुआत चाहते थे. इस पोर्टल की शुरुआत में उद्योगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Webp.net compress image 11

उद्योगपतियों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपावर के लिए उद्योगपतियों को इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. इसके बाद ही, वह मैनपावर की डिमांड हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेज सकेंगे. वहीं, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. उन्होंने कहा कि HKRNL शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित उद्योगों द्वारा मांग की गई मैनपावर के अनुपात के अनुसार उपलब्ध कराएगा.

1 लाख युवाओं को विदेश भेजने की तैयारी

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि सरकार द्वारा लांच किया गया HKRNL पोर्टल कुशल, अर्ध कुशल व अकुशल मैनपावर के लिए 12,000 से 30,000 रुपए तक विभिन्न वेतन स्लैब में रोजगार प्रदान करने में सक्षम होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य की बड़ी प्राइवेट कंपनियों से आई लगभग 6000 मैनपावर की डिमांड के अनुरूप 12 हजार से अधिक युवाओं को कंपनियों में इंटरव्यू के लिए ऑफर भी भेज दिया गया है. इसके अलावा, इस साल 1 लाख युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर मुहैया कराएं जाएंगे. इसके लिए ओवरसीज प्लेसमेंट सेल बनाया जाएगा.

शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को मिलेगी ट्रेनिंग

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि HKRNL पोर्टल पर शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को उद्योग की मांग के अनुसार उपयुक्त कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए, HKRNL श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जैसे अपने प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से मैनपावर के लिए प्रशिक्षण व प्रमाणन की व्यवस्था करेगा.

उन्होंने बताया कि कौशल विश्वविद्यालय ने 50 से अधिक प्राइवेट कंपनियों के साथ MoU साइन किया है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.