नई दिल्ली । आजकल लगभग सभी बैंकों के एटीएम में धोखाधड़ी के मामले आमतौर पर देखने को मिल ही जाते हैं. ग्राहकों को कई बार भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ जाता है. एटीएम दो तरह के होते हैं:- ईएमवी एटीएम और नॉन ईएमवी एटीएम. ग्राहकों के साथ पैसे को लेनदेन की धोखाधड़ी मुख्य रूप से नॉन ईएमवी एटीएम का इस्तेमाल करने पर होती है. इसलिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने उठाया यह बड़ा कदम
फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ग्राहक गैर ई.एम.वी. ए.टी.एम. मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे. पी.एन.बी. ने धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है. नॉन ई.एम.वी. ए.टी.एम. या गैर ई.एम.वी. ए.टी.एम. वो होते हैं जिनमें ए.टी.एम. या डैबिट कार्ड का इस्तेमाल लेन-देन के दौरान नहीं किया जाता इसे बस आपको शुरुआत में एक बार स्वैप करना होता है. इन मशीनों में कार्ड को मैगनैटिक पट्टी के जरिए पढ़ा जाता है. जबकि ई.एम.वी. मशीन में कार्ड कुछ सैकेंड के लिए लॉक हो जाता है.
