हरियाणा में हजारों किसानों के लिए अच्छी खबर, पराली नहीं जलाने वालों को मिलेगी इतनी राशि

कैथल | हरियाणा के कैथल जिले में पराली जलाने के बजाय उसका प्रबंधन करने वाले करीब 19 हजार किसानों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने इनके खातों में करीब 12 करोड़ आठ लाख रुपए जमा किए हैं. योजना के तहत, इससे पहले मार्च में किसानों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ रुपये की पहली किस्त जमा की गई थी. गौरतलब है कि इन किसानों ने विभिन्न मशीनों के जरिए पराली प्रबंधन का काम किया था. कृषि विभाग ने उनके खातों में एक हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से राशि जमा करायी है.

KISAN 2

इतने किसानों ने किया आवेदन

जानकारी देते हुए कैथल के सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक ने बताया कि वर्ष 2022- 23 में कैथल में 19 हजार किसानों ने एक लाख 86 हजार एकड़ जमीन के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था. इसके लिए इन सभी किसानों को विभाग द्वारा एक हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जानी थी. इस योजना के तहत, कैथल में करीब पांच हजार किसानों ने पराली प्रबंधन के लिए आवेदन किया था.

14 हजार किसानों ने किया कारनामा

यानी इन किसानों ने कृषि मशीनरी की मदद से पराली को काटकर खेत की मिट्टी में ही मिला दिया था. वहीं, लगभग 14 हजार किसानों ने पराली के एक्स सीटू प्रबंधन के माध्यम से पुआल बेलर मशीन से पुआल की गांठें बनाई. हरियाणा में इस योजना में जिला कैथल अग्रणी रहा है. कैथल में पराली प्रबंधन से भी आगजनी की घटनाओं में कमी आई है. कैथल की बात करें तो आग लगने की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई है.

मुख्यालय ने कराया बजट जमा

इसके तहत, किसानों के खातों में मार्च में ही करीब चार करोड़ रुपये की पहली किस्त जमा करा दी गई थी. मुख्यालय से बजट की दूसरी किस्त मिलते ही किसानों के बैंक खातों में करीब 12 करोड़ 8 लाख रुपये जमा करा दिये गये हैं. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष भी अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाएं जिससे न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि पर्यावरण और भूमि को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.