जून महीने में 5 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों के जातक होंगे मालामाल

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से जून का महीना काफी खास होने वाला है. इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ग्रहों की बदली चाल का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. जून महीने में ग्रह- नक्षत्रों की स्थिति में होने वाले परिवर्तनों की वजह से जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आज हम आपको बताएंगे कि जून के महीने में कौन- कौन से बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

जून महीने में इन राशियों में होगी बड़ी हलचल

वृषभ राशि: बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. यह ग्रह 7 जून 2023 को शाम 7:40 पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे.

मिथुन राशि: इस राशि में सूर्य गोचर करेंगे, 15 जून 2023 को शाम 6:07 पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे.

कुंभ राशि: 17 जून को रात 10:48 पर शनिदेव अपनी ही राशि कुंभ में वक्री हो जाएंगे.

वृषभ राशि: 19 जून 2023 को सुबह 7:16 पर बुध वृष राशि में अस्त हो जाएंगे, इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा.

मिथुन राशि: 24 जून को दोपहर 12:35 पर बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे.

इन तीन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

जून के महीने में पांच बड़े ग्रहों की चाल बदलती हुई दिखाई देगी. इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. जून में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा 3 राशियों को होने वाला है. इन 3 राशियों में वृषभ, सिंह, धनु शामिल है. इन राशि वालों को करियर में मनचाही सफलता मिलेगी. यदि इन दिनों आप नौकरी की तलाश कर रहे होंगे तो आपको उसमें भी सफलता मिलती हुई दिखाई देगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.