भाकियू नेता राकेश टिकैत का वीडियो वायरल, किसानों से कहा:- लाठी-डंडे रखना साथ

नई दिल्ली । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सड़कों से लेकर लालकिले तक किसानों ने खूब बवाल मचाया. किसानों द्वारा मचाए गए बवाल के पश्चात किसान नेता राकेश टिकैत की एक वीडियो सामने आई है. इस वीडियो में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत किसानों को लाठी डंडा अपने साथ रखने की बात कह रहे हैं. इसके साथ ही वीडियो में राकेश टिकैत यह भी कह रहे हैं कि किसानों से उनकी जमीन छीन ली जाएगी. भारत सरकार नहीं मान रही है और अब सभी आ जाओ अपनी जमीने नहीं बच रही है.

RAKESH TEKIAT

गणतंत्र दिवस पर हुए प्रदर्शन को बताया सफल, सरकार को दी सलाह

आपको बता दें कि एक ओर राजधानी दिल्ली में हुए इस उपद्रव को कुछ किसान नेता दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं तो कुछ किसान नेताओं का कहना है कि इस उपद्रव से किसानों का कोई संबंध नहीं है. उपद्रव मचाने वाले ना ही किसान हैं ना ही वे उनके संगठन से है. इन सभी के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक चौका देने वाला ट्वीट भी किया था. इस ट्वीट में राकेश टिकैत ने किसानों को रैली की सफलता के लिए बधाई दी साथ ही. उन्होंने ट्रैक्टर परेड और पूरे आंदोलन को शांतिपूर्ण और सफल बताया और भारत सरकार को लंबी चौड़ी सलाह भी दी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

राकेश टिकैत का ट्वीट

अपने ट्विटर पर राकेश टिकैत ने ट्वीट किया कि- शांतिपूर्ण आंदोलन और ट्रैक्टर परेड के लिए देश के किसानों को बधाई. किसानों में आक्रोश बहुत गहरा है. फिर भी उन्होंने संयम का परिचय दिया. सरकार को किसानों के आक्रोश को पहचानना होगा. सरकार को हठधर्मिता छोड़कर देशहित में किसानों की मांगे मान लेनी चाहिए.

उपद्रव में किसानों का कोई हाथ नहीं -राकेश टिकैत

राजधानी दिल्ली में हुए उपद्रव के संबंध में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कल का प्रदर्शन ठीक रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे लोग तोड़फोड़ नहीं करते. 35 साल से हम आंदोलन कर रहे हैं. यह उपद्रव किसने मचाया है इसकी सही से जांच होनी चाहिये. उन्होंने यह भी कहा कि हम लाठी लेकर नहीं बल्कि झंडा लेकर गए. उन्होंने कहा कि जिन भी उपद्रवियों ने पुलिस पर आक्रमण किया है, हम उनके फुटेज मंगा रहे हैं. इस प्रकार के लोगों को आंदोलन छोड़ना होगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस रूट पर हमारे जाने की बात हुई थी वहां से हमें जाने नहीं दिया गया.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts