हिसार से ढाई घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे यात्री, बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन

हिसार | हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट व दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के बीच बिछाई जाने वाली रेलवे लाइन के प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है. करीब 35 किमी लंबी इस लाइन पर लगभग 1215 करोड़ की लागत आने की उम्मीद है. जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा.

rail line

हांसी, रोहतक, झज्जर, फरुखनगर होकर गुजरेगी लाइन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को यहां ‘हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. डिप्टी सीएम ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर हिसार व दिल्ली हवाई अड्डे के बीच की दूरी 160 मिनट में तय होगी, जिसको हांसी, रोहतक, झज्जर, फरुखनगर व गढ़ी हसरू होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के साथ जोड़ा जाएगा. गढ़ी हसरू तक 11 किमी. तक पहले से मौजूद रेलवे लाइन को डबल लाइन में बदलना प्रस्तावित है.

अधिकारियों ने दिए निर्देश

इसी प्रकार, 24 किमी नई डबल लाइन फरुखनगर झज्जर तक, झज्जर रोहतक के बीच 37 किलोमीटर सिंगल लाइन, रोहतक हांसी के बीच सिंगल लाइन 68 किलोमीटर और हांसी से महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा हिसार तक 25 किलोमीटर रेलवे लाइन बननी है. अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से संबंधित रेलवे, सड़क और एविएशन के जो भी कार्य पेंडिंग हैं उनकी प्रगति रिपोर्ट लें और समय पर कार्य पूरा कराएं.

5 हजार 600 करोड़ है बजट की लागत

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ऑरबिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के बारे में भी अपडेट लिया. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के काम ने गति पकड़ ली है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब पांच हजार छह सौ करोड़ से अधिक संभावित है और यह पलवल, गुडग़ांव, नूंह, झज्जर होते हुए सोनीपत तक जाएगा.

बैठक में कुरुक्षेत्र में एलिवेटिड रोड को लेकर भी अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट 2024 के मध्य तक पूरा हो जाएगा. डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को जींद में रेलवे बाईपास की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts